'मजबूती से प्रदेश का नेतृत्व कर रही जयराम सरकार'

Edited By kirti, Updated: 22 Jul, 2018 03:28 PM

jairam government who is leading the region firmly

प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार मजबूती के साथ प्रदेश का नेतृत्व कर रही है। विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए ईमानदार से कार्य किया जा रहा है। सी.एम. जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शिखर की तरफ हिमाचल...

ऊना : प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार मजबूती के साथ प्रदेश का नेतृत्व कर रही है। विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए ईमानदार से कार्य किया जा रहा है। सी.एम. जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शिखर की तरफ हिमाचल को ले जाने के लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सहयोग से नए मील के पत्थर रखे जा रहे हैं। केन्द्र से हिमाचल के लिए 450 करोड़ से अधिक के प्रोजैक्ट लाए गए हैं। केन्द्र सरकार ने पर्यटन के रूप में हिमाचल को विकसित करने की दृष्टि से अनेक योजनाएं दी हैं। हिमाचल की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग समय में सरकारों ने काम करते हुए कुछ न कुछ योगदान प्रदेश को दिया लेकिन भाजपा के नेतृत्व में जब-जब हिमाचल में सरकार बनी है तब-तब अपने मील पत्थर रखेंगे। जयराम ठाकुर प्रदेश के एक कल्याणकारी मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध हो रहे हैं।

उन्होंने पहले ही बजट में 28 के करीब नई योजनाएं प्रदेश को दी हैं। जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक सफलतम कार्यक्रम साबित हो रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में भाजपा सक्रियता से कार्य कर रही है। भनोट ने कहा कि विपक्ष के पास आलोचना के अलावा कोई एजैंडा नहीं है। प्रदेश की जयराम सरकार के पास विकास बड़ा एजैंडा है जिस पर सरकार काम कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!