जयराम सरकार ने दो DC समेत चार अफसरों का किया तबादला, जानिए कौन कहां शिफ्ट

Edited By Ekta, Updated: 22 Apr, 2018 09:46 AM

jairam government has two dc including four officers transferred

जयराम सरकार ने फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने ऊना और हमीरपुर जिला के डी.सी. बदले हैं। साथ ही चार प्रशासनिक अफसरों को इधर से उधर किया गया है। अक्षय सूद को जी.ए.डी. के साथ संसदीय मामलों का दायित्व सौंपा है जबकि आई.जी.एम.सी. शिमला के...

शिमला: जयराम सरकार ने फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने ऊना और हमीरपुर जिला के डी.सी. बदले हैं। साथ ही चार प्रशासनिक अफसरों को इधर से उधर किया गया है। अक्षय सूद को जी.ए.डी. के साथ संसदीय मामलों का दायित्व सौंपा है जबकि आई.जी.एम.सी. शिमला के प्रिंसीपल डा. अशोक शर्मा को निदेशक चिकित्सा शिक्षा (डी.एम.ई.) लगाया गया है। सरकार की तरफ से जारी तबादला आदेशों के अनुसार आई.ए.एस. अधिकारी एवं डी.सी. ऊना विकास लाबरू को अब मंडलायुक्त मंडी के पद पर तबदील किया गया है। इसके अलावा आई.ए.एस. अधिकारी एवं डी.सी. हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति को डी.सी. ऊना लगाया है। बिना पद के चल रही आई.ए.एस. अधिकारी डा. ऋचा वर्मा को डी.सी. हमीरपुर लगाया है। 


सरकार ने मंडलायुक्त शिमला के साथ मंडलायुक्त मंडी, सचिव जी.ए.डी. व संसदीय मामलों का दायित्व देख रहे आई.ए.एस. अधिकारी अक्षय सूद को अब सचिव जी.ए.डी. व संसदीय मामलों का दायित्व सौंपा है। आई.ए.एस. अधिकारी एवं एम.डी. एच.पी.एम.सी. व आयुक्त विभागीय जांच दिनेश मल्होत्रा को अब डिवीजनल कमिश्नर शिमला का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। डा. अशोक शर्मा के डी.एम.ई. बनने पर आई.जी.एम.सी. के प्रिंसीपल पद का अतिरिक्त जिम्मा डा. रवि शर्मा को सौंपा गया है। 


नरेश चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नत
राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश कुमार वरिष्ठ को पदोन्नत करके चीफ इंजीनियर बनाया है। पदोन्नति के बाद उनको विभाग में चीफ इंजीनियर डिजाइन एंड क्वालिटी में तैनाती दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!