जयराम सरकार के खिलाफ फूटा 'लेटर बम', CM ऑफिस में मचा हड़कंप

Edited By Ekta, Updated: 31 Jul, 2018 09:35 AM

jairam government against flipped letter bomb

एक पत्र बम ने आजकल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं के होश उड़ा दिए हैं। इस बार सोशल मीडिया के साथ एक पत्र बम अखबार के दफ्तरों तक डाक के माध्यम से पहुंचाया गया है। इस पत्र को विनोद कुमार नाभा शिमला के नाम से जारी किया गया लेकिन इसमें अधिक कुछ...

शिमला: एक पत्र बम ने आजकल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं के होश उड़ा दिए हैं। इस बार सोशल मीडिया के साथ एक पत्र बम अखबार के दफ्तरों तक डाक के माध्यम से पहुंचाया गया है। इस पत्र को विनोद कुमार नाभा शिमला के नाम से जारी किया गया लेकिन इसमें अधिक कुछ नहीं कहा गया है। इसको लिखने वाले ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर सवाल उठाए हैं। यानी इस बार सरकार पर सीधे हमला किया गया है और आर.एस.एस. से जुड़े लोगों पर कीचड़ उछालने का प्रयास किया गया है। 


हैरानी इस बात की है कि विधानसभा चुनाव से पहले और उसके 7 माह बाद भी यह क्रम थमा नहीं है। विधानसभा चुनाव के समय भी टिकट वितरण से पहले भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची तक सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। भाजपा ने ऐसी सूची सामने आने पर इसकी शिकायत भी दर्ज की थी लेकिन किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। इसके बाद जब प्रदेश सरकार सत्ता में आई तो पहले एडवोकेट जनरल और डिप्टी एडवोकेट जनरल की सूची सामने आई। इसी तरह कुछ दिन पहले निगम-बोर्ड में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की फर्जी सूची सामने आई। 


साइबर क्राइम में शिकायत करेंगे: सत्ती
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए कुछ विरोधी ताकतें इस तरह की झूठी अफवाहें फैला रही हंै। इसकी साइबर क्राइम में शिकायत की जाएगी, साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी इस मामले में बात की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!