Edited By kirti, Updated: 26 Apr, 2019 05:22 PM
वीरभद्र सिंह ने सिरमौर में रेणुका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार की शुरुवात की। इस दौरान उन्होंने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की मौजूदा जयराम सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि आज तक...
नाहन(सतीश) : वीरभद्र सिंह ने सिरमौर में रेणुका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार की शुरुवात की। इस दौरान उन्होंने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की मौजूदा जयराम सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि आज तक की सबसे कमजोर सरकार रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर कोई पकड़ नहीं है कई अधिकारी मुख्यमंत्री की सहमति के बिना कई कार्य को अंजाम दे रहे है।
उन्होंने कहा जिस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेसी विधायक हैं वहां के क्षेत्र के विकास कार्यों में रुकावट डाली जा रही है जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग को लेकर पूर्व सरकार द्वारा लोगों के साथ ठगी की गई। उन्होंने कहा कि रेणुका क्षेत्र में 4 नेशनल हाईवे की घोषणा की गई थी मगर वह सब बंद हथेली में है। इस दौरान उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के समर्थन में वोट करने की अपील की।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल स्थानीय विधायक विनय कुमार सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।