न काला धन आया, न बेरोजगारी हटी सिर्फ BJP की जुमलेबाजी बढ़ी : जैनब चंदेल

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2019 10:19 PM

jainab chandel target on bjp

इंदिरा भवन बिलासपुर में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल व महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को नकारा व जनविरोधी सरकार का दर्जा दिया। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि...

बिलासपुर: इंदिरा भवन बिलासपुर में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल व महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को नकारा व जनविरोधी सरकार का दर्जा दिया। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ‘न काला धन आया, न बेरोजगारी हटी सिर्फ भाजपा की जुमलेबाजी बढ़ी’। केंद्र सरकार ने नोटबंदी व बिना तैयारी से जी.एस.टी. लागू करना जैसे कार्य कर आम जनता की कमर तोड़कर रखी दी तथा महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा की नियति व नीयत साफ नहीं है। प्रदेश भाजपा सरकार भी पिछले डेढ़ वर्ष में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश भाजपा नेता प्रदेश में 69 राष्ट्रीय उच्चमार्ग लाने की बात कहते नहीं थकते लेकिन प्रदेश भाजपा सरकार के इन डेढ़ वर्षों में इनमें से किसी भी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर कोई काम नहीं हुआ। यह दिखाता है कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के सभी भाजपा नेता जुमलेबाज हैं।

पूर्व कांग्रेस केंद्र सरकारों द्वारा चलाई गईं योजनाओं का श्रेय ले रहे मोदी

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व कांग्रेस केंद्र सरकारों द्वारा चलाई गईं योजनाओं का श्रेय अपने लिए ले रहे हैं। विधवा पैंशन व वृद्धा पैंशन कांग्रेस ने लगाई। आई.टी. सैक्टर के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी थे। अब मोदी ने इसे डिजिटल इंडिया का नारा दे दिया है। भाजपा की उज्ज्वला योजना इससे पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई माता शबरी योजना है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का विचार भी स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिया। पिछली केंद्र सरकार ने वर्ष 2010 में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को राज्य सभा में अनुमोदित करवाया लेकिन लोकसभा में पूर्ण बहुमत कांग्रेस के पास न होने के चलते यह लटक गया।

भाजपा ने महिला आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया

महिलाओं की तरक्की का अलाप अलापने वाली भाजपा अब केंद्र में पूरे बहुमत के साथ सत्ता में है लेकिन सत्ता के इन पिछले 5 वर्षों में भाजपा ने महिला आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया। इस पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शांता राज्टा, महिला कांग्रेस जिला प्रधान गोदावरी व कांग्रेस जिला वरिष्ठ उपाध्यक्षा तृप्ता ठाकुर भी मौजूद रहीं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!