Edited By Vijay, Updated: 07 Oct, 2021 09:09 PM
भाजपा अच्छे माहौल में उपचुनाव लड़ना चाहती है। अगर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता क्या बोलेंगे यह उस पर निर्भर करेगा कि आगे भाजपा को क्या बोलना है। जब हम बोलेंगे तो उन्हें सुनना मुश्किल हो जाएगा।
मंडी (रजनीश): भाजपा अच्छे माहौल में उपचुनाव लड़ना चाहती है। अगर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता क्या बोलेंगे यह उस पर निर्भर करेगा कि आगे भाजपा को क्या बोलना है। जब हम बोलेंगे तो उन्हें सुनना मुश्किल हो जाएगा। यह बात वीरवार को मंडी के सेरी मंच में मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही।
विक्रमादित्य सब्र रखें तो अच्छा होगा
उन्होंने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य पर हमला बोलते हुए कहा कि सब्र रखें तो अच्छा होगा। यही हमारी संस्कृति है, यही हमारे संस्कार भी। पहली बार विधायक बने हैं और कर्मचारियों को पटकने की बातें करने लग पड़े हैं। इसलिए उन्हें सब्र रखकर बोलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा महंगाई का रोना रोया जा रहा है। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सरकारें रहीं तो उनके समय में महंगाई नहीं थी। आए दिन कांग्रेस नेता बेरोजगारी बढ़ने की बातें करते रहते हैं। यह बेरोजगारी भाजपा की नहीं कांग्रेस की सरकारों की देन है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे कहने के लिए हैं जनता सब जानती है। कांग्रेस बताए 50 साल में हिमाचल प्रदेश के लिए क्या किया गया। प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव के अलावा कुछ भी नहीं किया गया।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सैनिक को सौंपी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को एक योद्धा बताते हुए कहा कि जैसे उन्होंने कारगिल युद्ध जीता, वैसे ही अब उन्हें मंडी जीतने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक सैनिक को जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है। एक भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर करोड़ों की विकास योजनाएं न चल रही हों। मंडी में टूरिस्ट डैस्टीनेशन होनी चाहिए इसके लिए शिव धाम का काम चल रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here