खोखन नाले से हटाए होते अवैध कब्जे तो नहीं होता ऐसा हाल

Edited By kirti, Updated: 15 Aug, 2018 10:33 AM

it is not possible to get rid of illegal occupation from khokhan drain

भुंतर में खोखन नाले पर हुए अवैध कब्जों को लोगों ने हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नाले पर अवैध कब्जे हुए और इसी वजह से बाढ़ आई है। नाले को आगे गुजरने के लिए जगह न बच पाने के कारण सड़कों पर ही बाढ़ का पानी फैल गया। सार्वजनिक शौचालय के पास...

 

कुल्लू : भुंतर में खोखन नाले पर हुए अवैध कब्जों को लोगों ने हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नाले पर अवैध कब्जे हुए और इसी वजह से बाढ़ आई है। नाले को आगे गुजरने के लिए जगह न बच पाने के कारण सड़कों पर ही बाढ़ का पानी फैल गया। सार्वजनिक शौचालय के पास एक कलवर्ट है, उस कलवर्ट में खोखण नाले का पानी गिरता था। कलवर्ट तक नाले के ऊपर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हुए हैं। इसी कारण बाढ़ का सारा पानी बाजार में घुस गया। हालांकि इस बाढ़ से अवैध कब्जाधारियों को कम नुक्सान हुआ जबकि अन्य लोगों को अधिक नुक्सान झेलना पड़ा है।

इस संदर्भ में भुंतर व्यापार मंडल के प्रस्तावित अध्यक्ष इंदीवर मेहता ने कहा कि खोखन नाले में बाढ़ आने से भुंतर बाजार के व्यापारियों को भारी नुक्सान हुआ है। जिला प्रशासन से कोई भी अधिकारी मौके पर नुक्सान का जायजा लेने नहीं आया जबकि व्यापारियों की दुकानों में पानी व मलबा घुसने से उन्हें भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि खोखन नाले पर लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए जाने से ही भुंतर बाजार में इस तरह के हालात पैदा हुए हैं। अगर नाले पर हुए अवैध कब्जों को हटा दिया गया होता तो भुंतर बाजार की स्थिति इतनी खराब नहीं होती। उन्होंने बताया कि भुंतर बाजार में आए मलबे को हटाने के लिए भी प्रबंध नहीं हो पाए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!