3 IPS व 2 HAS का तबादला, SP बिलासपुर अशोक कुमार को CID में भेजा

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2019 05:12 PM

ips and has transferred

हिमाचल प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार को भी सरकार ने 3 आई.पी.एस. के साथ 2 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। सरकार ने वर्ष 2006 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी अशोक कुमार के तबादला आदेशों में फेरबदल किया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार को भी सरकार ने 3 आई.पी.एस. के साथ 2 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। सरकार ने वर्ष 2006 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी अशोक कुमार के तबादला आदेशों में फेरबदल किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार बीते दिन एस.पी. बिलासपुर के पद से एस.पी. इंटैलिजैंस एंड सिक्योरटी के पद पर ट्रांसफर किए गए आई.पी.एस. अशोक कुमार को अब एस.पी. एन.सी.बी. सी.आई.डी. का कार्यभार सौंपा गया है। कंमाडैंट सिक्सथ आई.आर.बी. कोलर अनुपम शर्मा को कंमाडैंट फिफ्थ आई.आर.बी. बस्सी लगाया गया है। एस.पी. एन.सी.बी. सी.आई.डी. शुभ्रा तिवारी को कंमाडैंट सिक्सथ आई.आर.बी. कोलर लगाया गया है। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

ये एच.ए.एस. बदले, पराशर को आर.टी.ओ. लगाया

राज्य सरकार ने 2 एच.ए.एस अधिकारियों के तबादले किए हैं। साथ ही एक एच.ए.एस अधिकारी का तबादला रद्द किया गया है। एस.डी.एम. ज्वाली जिला कांगड़ा के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे शिव कृष्ण पराशर को आर.टी.ओ बिलासपुर तथा आर.टी.ओ बिलासपुर के लिए अंडर ट्रांसफर संजीव कुमार को एस.डी.एम देहरा लगाया है। इसके अलावा एस.डी.एम. ज्वाली अरु ण कुमार का तबादला रद्द किया गया है। कुछ दिन पहले उनका तबादला एस.डी.एम देहरा के पद पर किया गया था।

27 कर्मचारियों के तबादले

प्रदेश पुलिस विभाग ने 27 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हंै। इनमें हैडकांस्टेबल, कांस्टेबल और एच.एच.सी. शामिल हैं। विभाग ने हैड कांस्टेबल सुभाष चंद, चमन लाल, दीप राम, सुमेर सिंह और संजय कुमार को सी.आई.डी. तथा हैड कांस्टेबल सुनील कुमार फोर्थ आई.आर.बी. भेजा गया है। कांस्टेबल विक्रांत राणा, अश्वनी कुमार, होशियार सिंह, केश्व कुमार और पंकज को सी.आई.डी., ताशी नेगी व ज्ञान नेगी को फस्र्ट बटालियन जुन्गा, नीतू देवी और मीरा रानी को सिक्सथ आई.आर.बी., वैशाली पठानिया और अमित पठानिया को सैकेंड आई.आर.बी. तथा कांस्टेबल नवीन कुमार को स्टेट विजिलैंस भेजा गया है। इसी तरह एच.एच.सी. सोम दत्त, मोहिंद्र सिंह, संजय कुमार, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार और पवन कुमार को सी.आई.डी., और एच.एच.सी. राजिंद्र कुमार को शिमला भेजा गया है। 

इनके तबादले हुए रद्द

पुलिस विभाग ने 10 कर्मचारियों के तबादला आदेश रद्द किए है। इनमें एच.एच.सी. राज कुमार, कांस्टेबल शिखा कौंडल, रितेश कुमारी, कमलेश, प्रीति चौहान, गीता नंद, सुनील कुमार, मोनिका, दलजीत सिंह और आशीष शामिल है। इसके साथ ही कांस्टेबल रोशन लाल और मंगत राम के तबादला आदेश में फेरबदल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!