IPH मंत्री ने साधा निशाना, बोले-पूर्व कांग्रेस सरकार ने की धर्मपुर के विकास की अनदेखी

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2019 04:13 PM

iph minister said former congress government ignores development of dharmapur

पूर्व की कांग्रेस सरकार ने धर्मपुर के विकास की अनदेखी की है और संधोल में तो चलते कार्यों को वीरभद्र सरकारों ने रुकवाया है। यह आरोप मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री...

मंडी (नीरज): पूर्व की कांग्रेस सरकार ने धर्मपुर के विकास की अनदेखी की है और संधोल में तो चलते कार्यों को वीरभद्र सरकारों ने रुकवाया है। यह आरोप मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने लगाए। वह अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर हैं। ये आरोप उन्होंने संधोल में आयोजित जनसभा के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने संधोल में एक नींव का पत्थर तक नहीं रखा और जो कार्य प्रगति पर थे, उनमें भी अड़ंगा लगाया।

बुजुर्गों का समय गया, युवा सोच के साथ आगे बढ़ेगी सरकार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा सरकार बनी है, जिससे प्रदेश में सरकार एक युवा सोच के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में बुजुर्गों का समय गया और अब विकास युवा सोच के साथ तेजी से आगे बढऩे में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें 5वें वर्ष में शिलान्यास व उद्घाटन करती रही हैं जबकि अब पहले वर्ष से ही प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का क्रियान्वन जारी है।

पंचायतों में विकास कार्यों के धनराशि देने की घोषणा

बता दें कि मंत्री 26 फरवरी तक अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं व पंचायतों में जाकर लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धनराशि देने की घोषणा भी की। इस दौरान उनके साथ भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कश्मीर ठाकुर, बी.डी.ओ. धर्मपुर, एक्सियन पी.डब्ल्यू.डी. जे.पी नायक, बी.एम.ओ. संधोल डॉक्टर रमेश व अन्य अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!