IPH मंत्री महेंद्र ठाकुर ने शहीदों के परिजनों को दिया सम्मान

Edited By Vijay, Updated: 22 Jul, 2018 06:02 PM

iph minister reached in kargil parakram parade honor award

पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाएगा। यह जानकारी सिंचाई जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार को गौतम कालेज के सभागार...

हमीरपुर: पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाएगा। यह जानकारी सिंचाई जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार को गौतम कालेज के सभागार में वेटरन इंडिया संस्था की ओर से आयोजित कारगिल पराक्रम परेड सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है तथा अधिकांश परिवार सेना के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1965, 1971 तथा कारगिल युद्ध में हिमाचल के वीर जवानों ने अग्रणी मोर्चे पर डटकर दुश्मनों के साथ लोहा लिया था।


मोदी सरकार ने सुलझाया वन रैंक वन पैंशन मामला
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों के चिरलंबित वन रैंक वन पैंशन के मामले को सुलझाया है, इसी के साथ ही हिमाचल तथा केंद्र की मोदी सरकार शहीदों, सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों के परिजनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिक में अनुशासन तथा देशभक्ति की भावना रहती है, इसी भाव के साथ पूर्व सैनिक समाज निर्माण के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। इससे पहले वेटरन इंडिया संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार रमेश ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वेटरन इंडिया के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।


सैन्य सेवाओं के लिए कोचिंग सैंटर खोलने पर होगा विचार
उन्होंने कहा कि हिमाचल में युवाओं को सैन्य सेवाओं में शामिल होने के लिए कोचिंग सैंटर खोलने पर भी विचार किया जाएगा। इसके लिए 3-4 जिलों के युवाओं को कोचिंग के लिए एक जगह चयनित की जाएगी ताकि युवा देश सेवा के कार्य में आगे बढ़ सकें।


मंत्री ने इन्हें किया सम्मानित
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कांगड़ा के शहीद विजेंद्र सिंह की माता संतोष कुमारी, हमीरपुर के शहीद हवलदार राजकुमार की पत्नी सवीना देवी, कांगड़ा के शहीद देवेश कुमार के पिता कै. भूपि सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह से सीनियर सिटीजन काऊंसिल के प्रैजीडैंट ज्ञान चंद शर्मा, शुप्रभात क्लब के जे.एन. शर्मा, समाजसेवक शांतनु को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव कर्नल मुनीष, उत्तर भारत के संयोजक आर.एस. स्याल, संस्था की युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष विवेक, संस्था के जिलाध्यक्ष रोशन लाल उपस्थित थे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!