IPH मंत्री के निजी स्टाफ का पहले अचानक तबादला, फिर आनन-फानन में किया रद्द

Edited By Ekta, Updated: 08 Jul, 2018 09:53 AM

iph minister personal staff first transferred

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के निजी स्टाफ के करीब 4 कर्मचारियों का सचिवालय प्रशासन ने शनिवार सुबह अचानक तबादला कर डाला, लेकिन यह आदेश ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। शाम होते ही कर्मचारियों का तबादला रद्द कर दिया गया। इसके चंद...

शिमला: सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के निजी स्टाफ के करीब 4 कर्मचारियों का सचिवालय प्रशासन ने शनिवार सुबह अचानक तबादला कर डाला, लेकिन यह आदेश ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। शाम होते ही कर्मचारियों का तबादला रद्द कर दिया गया। इसके चंद घंटों के अंदर इनको वापस लेने से सचिवालय में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले मंत्री ने एक बाबू को काम को लेकर फटकार लगाई थीं। बताया जा रहा है कि इससे इस कर्मचारी के साथ अन्य कर्मी भी नाराज हो गए। इसके बाद इस कर्मचारी के अलावा 3 अन्य ने भी सचिवालय प्रशासन से ट्रांसफर से गुहार लगाई। 


इनके आग्रह पर सचिवालय प्रशासन ने भी इन कर्मचारियों की ट्रांसफर सचिवालय में ही अन्य ब्रांच में कर दी। मामला आई.पी.एच. मंत्री से जुड़ा होने के कारण सचिवालय प्रशासन का कोई भी अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है। सूत्र बताते हैं कि जब आई.पी.एच. मंत्री को इन तबादलों की जानकारी मिली तो उन्होंने तबादलों को रद्द करने को कहा। बता दें कि महेंद्र सिंह को जयराम सरकार में सबसे तेजतर्रार मंत्री माना जाता है, वे अपने काम को लेकर भी काफी सक्रिय रहते हैं। यही वजह बताई जा रही कि वो अपने स्टाफ से भी बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं। माना जा रहा है कि इस वजह से ही मंत्री ने स्टाफ को झिड़का था लेकिन कर्मचारी को यह नागवार गुजरा। इससे यह स्थिति पैदा हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!