Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2019 09:56 PM
फेम इंडिया पत्रिका द्वारा नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल के आईपीएच एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ मंत्री पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडे ने...
शिमला (ब्यूरो): फेम इंडिया पत्रिका द्वारा नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल के आईपीएच एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ मंत्री पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडे ने प्रदान किया। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वह प्रदेशवासियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। फेम इंडिया के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएस सौंथालिया ने बताया कि सभी प्रदेशों में विभिन्न मानकों के आधार पर सर्वेक्षण किया गया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।