Edited By kirti, Updated: 12 Jul, 2018 01:30 PM
उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्रों में आई.पी.एच. विभाग ने 2 वर्षों के पानी के बिल उपभोक्ताओं को थमाए हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को 2 साल का लगभग 686 रुपए का बिल थमा दिया है, जिससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति काफी रोष पनप रहा है। दरअसल आई.पी.एच....
बड़सर: उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्रों में आई.पी.एच. विभाग ने 2 वर्षों के पानी के बिल उपभोक्ताओं को थमाए हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को 2 साल का लगभग 686 रुपए का बिल थमा दिया है, जिससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति काफी रोष पनप रहा है। दरअसल आई.पी.एच. विभाग ने उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्रों में बड़सर, बल्याह, भकरेड़ी, बणी, बिझड़ी, गारली, कड़साई, व्याड़, दलचेहड़ा, कलवाल व चकमोह आदि दर्जनों पंचायतों के गांवों में भारी भरकम बिल दिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि आई.पी.एच. विभाग द्वारा अक्तूबर, 2016 से लेकर जुलाई, 2018 तक बिल दिया गया है।
उपभोक्ताओं नरेश कुमार, राज कुमार, जगदीश चंद, सतीश कुमार, विनोद, संजय कुमार, हंसराज, देसराज, रिखी राम, जोङ्क्षगद्र, मदन लाल, हेमराज, कुलदीप चंद, संतोष कुमार, सुखदेव व विशन दास सहित अन्यों ने कहा कि गर्मियों के मौसम में क्षेत्रों के लोगों को पानी नहीं मिला है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि पानी के 6 माह के बिल दिए जाएं। उधर, आई.पी.एच. विभाग बड़सर के एस.डी.ओ. सुशील कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण समय पर बिल नहीं काटे जा सके। इसके चलते बिल देने में विलंब हुआ है।