तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने पर नपे चालक, निजी बस सहित 21 वाहनों के काटे चालान

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2020 05:30 PM

invoice of overspeed vehicles

यातायात पुलिस चम्बा ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। रविवार को यातायात पुलिस ने चम्बा-तीसा मार्ग पर जीरो प्वाइंट भद्रम के पास नाकाबंदी कर स्पीडो मीटर यंत्र के माध्यम से सैंकड़ों वाहनों की स्पीड को चैक किया। इस दौरान 21 ओवर...

चम्बा (ब्यूरो): यातायात पुलिस चम्बा ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। रविवार को यातायात पुलिस ने चम्बा-तीसा मार्ग पर जीरो प्वाइंट भद्रम के पास नाकाबंदी कर स्पीडो मीटर यंत्र के माध्यम से सैंकड़ों वाहनों की स्पीड को चैक किया। इस दौरान 21 ओवर स्पीड वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। इसमें एक निजी बस भी शामिल है। मौके पर ही करीब 7200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान 2 दोपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गए, जिनके नंबरी चालान किए गए हैं।

यातायात सह प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि चम्बा की सड़कों पर ओवर स्पीड वाहन चलाना काफी खतरनाक हो सकता है क्योंकि चम्बा की सड़कें घुमावदार हैं, जिससे यह पता नहीं चलता की कब किस मोड़ पर सामने से  कोई गाड़ी आ जाए और हादसा हो जाए। इसलिए गति को नियंत्रण में रखकर ही वाहन चलाना चाहिए।

एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कभी तो वाहन सवार घायल हो जाते हैं या कभी अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। यदि गति सीमा को कम कर वाहन चलाएं तो ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!