Women's Day पर शिमला में मैराथन, जानिए क्या दिया खास संदेश (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 08 Mar, 2019 03:12 PM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने ''बेटी पढ़ाओ बेटा समझाओ'' का संदेश दिया है और कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में फंसने से बचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश...

शिमला (योगराज): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने 'बेटी पढ़ाओ बेटा समझाओ' का संदेश दिया है और कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में फंसने से बचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला के रिज मैदान पर मैराथन का आयोजन करवाया गया। जिसमें शिमला शहर के लगभग 700 पुरुष और महिलाओं प्रतिभागियों ने रेस लगाई। इसके अलावा महिलाओं के लिए मटका फोड़ रेस, रसगुल्ला रेस, जलेबी रेस, रस्साकसी और पुरुषों के लिए सुई धागा रेस जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
PunjabKesari

खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाली महिलाओं ने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक बेटी के जन्म को परिवार के लिए अभिशाप समझा जाता था लेकिन अब लोंगो की धारणा बदल चुकी है। अब बेटियों को भी बेटे के समान ही समझा जाता है। हाल ही में भारत की वायु सेना द्वारा की गई पीओके में एयर स्ट्राइक में भी महिलाओं ने अपनी भूमिका दर्ज की है। खेल प्रतियोगिताओं में विजयी रहने वाली महिलाओं को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि महिलाओं को आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं आंका जा सकता है।
PunjabKesari

महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं और इनके बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। मैराथन के माध्यम से "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" और "बेटी है अनमोल" का संदेश लोगों को दिया गया। कार्यक्रम का मकसद समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को जागृत कर बेटा और बेटी में अंतर के भेद को खत्म करना रहा। गुड़िया सक्षम बोर्ड की वाइस चेयरमैन रूपा शर्मा ने महिलाओं को बधाई दी और महिलाओं के हर क्षेत्र आगे बढ़ने की बात कही। वहीं महिला दिवस पर शिमला के रिज मैदान खुद सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका लोगों ने खूब आंनद उठाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!