नारी शक्ति के बिना सशक्त समाज की परिकल्पना करना बेमानी : राजेंद्र राणा

Edited By Vijay, Updated: 08 Mar, 2020 05:04 PM

international women day in sujanpur

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के निवास स्थान पटलांदर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की सैंकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग...

सुजानपुर (ब्यूरो): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के निवास स्थान पटलांदर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की सैंकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है तथा कंधा से कंधा मिलाकर साथ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के बिना सशक्त समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसके बावजूद समाज में अभी भी महिलाओं को कमतर आंका जाता है। ऐसे लोगों को अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं जब स्वाबलंबी होंगी तभी देश सशक्त व सुदृढ़ होगा। अब परिदृश्य बदल चुका है तथा महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा कहा कि सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को समाज का अहम हिस्सा बताते हुए उनके सम्मान पर भी जोर देते हुए कहा कि हमारे जीवन में महिलाओं का अहम योगदान है। दैनिक कार्य से लेकर सामाजिक जीवन, व्यावसायिक जीवन को आगे बढाऩे में महिलाओं की भूमिका सर्वप्रथम है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर की नारी शक्ति भी विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रही है।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को भी सुना व अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा, ब्लॉक अध्यक्ष सेना मैडल कैप्टन ज्योति प्रकाश, लेख राज ठाकुर, अशोक राणा, जोगिंदर ठाकुर सुखदेव, सुजानपुर महिला कांग्रेस की  अध्यक्ष वीना धीमान, पार्षद सुमन अटवाल,पार्षद अनिता कुमारी, बीडीसी चेयरमैन सपना कुमारी, जिला परिषद गौरां देवी सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!