अनुभवहीन जयराम सरकार, सचिवालय में बैठा तबादला माफिया : सुक्खू (Video)

Edited By Vijay, Updated: 12 May, 2018 07:10 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, राजेंद्र जार, राजेंद्र...

हमीरपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, राजेंद्र जार, राजेंद्र वर्मा, अतुल कड़ोहता व संगीता कटोच आदि कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हमीर होटल में आयोजित प्रैस वार्ता में कहा कि वर्तमान जयराम सरकार अनुभवहीन है, जिसके 100 दिन के कार्यकाल में दूरदर्शिता की कमी भी झलकी है तथा अराजकता का माहौल बना हुआ है। अब तक के प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हर दिन हत्या या महिला उत्पीडऩ का मामला सामने आ रहा है, जिससे साफ है कि वर्तमान सरकार कानून व्यवस्था बनाने में भी नाकाम रही है।


अपने जिलों में सी.एम. बने बैठे हैं छोटे-मोटे कार्यकर्ता
सुक्खू ने आरोप लगाया कि प्रदेश सचिवालय में तबादला माफिया बैठा है जोकि बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर करने का धंधा चलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से अधिकारी व अपनी पार्टी के छोटे-मोटे नेता भी नहीं संभाले जा रहे हैं। अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं तो छोटे-मोटे कार्यकर्ता अपने जिलों में सी.एम. बने बैठे हैं। सरकार के इशारों पर काम करने वाले अधिकारियों को सुक्खू ने चेताया कि वे गलत कार्य न करें क्योंकि उन्हें लंबी नौकरी करनी है। जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तासीन होगी तो ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।


कमरतोड़ महंगाई को लेकर 11 मई से आंदोलन शुरू
उन्होंने कहा कि महंगाई के लिए पूर्व यू.पी.ए. व प्रदेश कांग्रेस सरकार पर भाजपा नेता तंज कसते थे लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से महंगाई आसमान छू रही है तथा रसोई गैस, पैट्रोल-डीजल से लेकर दालों के दामों में पिछले 4 सालों में दोगुनी बढ़ौतरी हुई है। हिमाचल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है तथा वर्तमान सरकार पर अफसरशाही हावी हो गई है, जिस कारण प्रदेश सरकार को अपने ही फैसले पलटने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का भी बुरा हाल है तथा सी.एच.सी. नगरोटा सूरियां केवल चपड़ासी के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई को लेकर कांग्रेस ने 11 मई से प्रदेश में आंदोलन शुरू किया है, जिसका समापन 26 मई को हरेक ब्लॉक मुख्यालय पर किया जाएगा। उस दिन महंगाई दिवस मनाया जाएगा तथा पथ यात्रा निकालते हुए संबंधित एस.डी.एम. के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।


क्षेत्रवाद से बाहर निकलें सी.एम.
सुक्खू ने जयराम ठाकुर को क्षेत्रवाद की नीति से बाहर निकलने की नसीहत देते हुए कहा कि इंटरनैशनल एयरपोर्ट के लिए सी.एम. जिला मंडी में सर्वे करवा रहे हैं, जिसे उनके ही भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. क्षेत्रवाद से बाहर निकलें तथा पूरे प्रदेश में सर्वे करवाकर उपयुक्त जगह का चयन एयरपोर्ट के लिए करवाएं।


कहां खर्च किया 3000 करोड़
सुक्खू ने कहा कि भाजपा द्वारा पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार पर 45,000 करोड़ लोन लेने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन अपने 100 दिन के कार्यकाल में ही जयराम सरकार अब तक 3000 करोड़ का लोन ले बैठी है, जिसके बारे में सरकार बताए कि इतनी राशि कहां खर्च की। अब जनता इसके बारे में जवाब मांग रही है।


हिमाचल के लिए क्या लाए प्रदेश के सांसद
सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर में पिछले 25 सालों से भाजपा के सांसद हैं तो शिमला व कांगड़ा में भी पिछले 10 सालों से भाजपा के सांसद ही प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रदेश के चारों भाजपा सांसद बताएं कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्रों के लिए कौन से बड़े प्रोजैक्ट स्वीकृत करवाएं हैं या फिर हिमाचल के हितों के लिए कितने सवाल संसद में पूछे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!