बर्फबारी से प्रभावित लाहौल के लोगों को मिलेगा सस्ता राशन

Edited By Ekta, Updated: 29 Jan, 2019 09:36 AM

inexpensive ration for lahaul people affected by snowfall

पिछले वर्ष बर्फबारी से सर्वाधिक प्रभावित लाहौल-स्पीति जिला के लोगों को प्रदेश सरकार सस्ता राशन उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत घाटी में रह रहे ए.पी.एल. परिवारों को भी बी.पी.एल. की तर्ज पर सस्ता राशन देने पर विचार कर रही है। इस मामले पर...

शिमला (कुलदीप): पिछले वर्ष बर्फबारी से सर्वाधिक प्रभावित लाहौल-स्पीति जिला के लोगों को प्रदेश सरकार सस्ता राशन उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत घाटी में रह रहे ए.पी.एल. परिवारों को भी बी.पी.एल. की तर्ज पर सस्ता राशन देने पर विचार कर रही है। इस मामले पर मंत्रिमंडल की बैठक में विचार होगा, जिसके बाद घाटी के लोगों को अप्रैल माह से सस्ता राशन उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि बीते साल सितम्बर माह में लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी हुई थी। इससे सेब की करीब 95 फीसदी फसल तबाह हो गई थी, साथ ही आलू और गोबी सहित अन्य खड़ी फसलों को भी भारी नुक्सान पहुंचा था। 

सरकार की तरफ से उस समय भी लोगों को राहत देने का प्रस्ताव था लेकिन उस समय जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने 6 माह के राशन की खरीद कर ली थी। उसकी भरपाई के लिए अब सरकार अप्रैल माह में घाटी के लोगों को बी.पी.एल. की तर्ज पर सस्ता राशन देने की योजना बना रही है। जनजातीय विकास विभाग की इस योजना को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग जल्दी ही मसौदा तैयार कर रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से ए.पी.एल. और बी.पी.एल. कार्ड धारकों की रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगी गई है। 

इस रिपोर्ट के मिलने के बाद पात्र लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद मामले को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा, जिसके बाद स्वीकृति मिलने पर लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध हो सकेगा। जिला के लोगों की तरफ से भी इस तरह की मांग उठी थी कि बर्फबारी के कारण उनको राहत प्रदान की जाए क्योंकि सेब के साथ खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुक्सान पहुंचा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!