हिमाचल से राज्यसभा में 9वीं महिला सांसद बनीं इंदू गोस्वामी

Edited By Vijay, Updated: 18 Mar, 2020 06:05 PM

indu goswami became rajya sabha mp

हिमाचल में राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए इंदू गोस्वामी को निर्वाचन प्रमाण पत्र मिल गया है। विधानसभा सचिव ने उन्हें सांसद चुने जाने का आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया। हिमाचल से इंदू गोस्वामी राज्यसभा में 9वीं महिला सांसद बनी हैं।

शिमला (योगराज): हिमाचल में राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए इंदू गोस्वामी को निर्वाचन प्रमाण पत्र मिल गया है। विधानसभा सचिव ने उन्हें सांसद चुने जाने का आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया। हिमाचल से इंदू गोस्वामी राज्यसभा में 9वीं महिला सांसद बनी हैं। उनके निर्वाचन प्रमाण पत्र के समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सहित कई मंत्री व नेता मौजूद रहे।
PunjabKesari, BJP Leader Image

संसद में उठाऊंगी हिमाचल की आवाज : इंदू गोस्वामी

इस मौके पर इंदू गोस्वामी ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वह प्रदेश भाजपा व अलाकमान का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। संसद में वह हिमाचल की आवाज उठाते हुए विकास की लड़ाई लड़ेंगी । उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते फिलहाल अपने गृह क्षेत्र में जश्न भी टाल दिया है। कोरोना को लेकर उन्होंने संपन्न लोगों से अपील की है कि वह गरीब लोगों की मदद करें व मास्क के साथ सैनेटाइजर भी बांटें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी लोगों को मास्क व सैनेटाइजर बांटने के साथ जागरूक करेंगी।
PunjabKesari, BJP Leader Image

राज्यसभा में काम आएगा इंदू गोस्वामी का अनुभव : जयराम

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंदू गोस्वामी को राज्यसभा सांसद चुने जान पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदू गोस्वामी का अनुभव राज्यसभा में भी काम आएगा और प्रदेश के साथ मिलकर विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर विशेष हिदायतें बरती जा रही हैं। हिमाचल में आने वाले सभी वाहनों को अब सीमाओं पर ही सैनेटाइज किया जाएगा। बिना सैनेटाइज किसी भी वाहन की एंट्री प्रदेश में नहीं होगी। हालांकि प्रदेश में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
PunjabKesari, BJP Leader Image

वर्ष 1998 में ज्वाइन की थी भाजपा

इंदू गोस्वामी का जन्म 12 अप्रैल, 1967 को बैजनाथ में हुआ। उन्होंने बैजनाथ में ही प्रारंभिक शिक्षा व कॉलेज की पढ़ाई की। वर्ष 1988 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। उसके बाद उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने पार्टी में पूर्णकालिक के रूप में कार्य किया। वर्ष 1998 में जब पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो उनको राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। जब दूसरी बार वर्ष 2007 प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें वूमैन सोशल जस्टिस बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने 2017 में पालमपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गईं। उसके बाद पार्टी में नाराजगी के चलते उन्होंने जुलाई, 2019 में भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया। अब वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!