Edited By kirti, Updated: 20 Jul, 2019 03:33 PM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने खुलासा किया कि इंदू गोस्वामी ने त्यागपत्र देने से पहले भी एक-दो बार इस्तीफे को लेकर बातचीत की थी और अब उनका त्यागपत्र आया था तो उसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कमान धनेश्वरी ठाकुर...
ऊना(अमित) : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने खुलासा किया कि इंदू गोस्वामी ने त्यागपत्र देने से पहले भी एक-दो बार इस्तीफे को लेकर बातचीत की थी और अब उनका त्यागपत्र आया था तो उसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कमान धनेश्वरी ठाकुर को सौंपी गई है जो जिला परिषद सदस्य रह चुकी है और इससे पहले चेयरपर्सन भी रही। वहीँ इंदूस्वामी गोस्वामी द्वारा त्यागपत्र को गुप्त रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने मेल के जरिए त्यागपत्र भेजा था, जिसमें कोई प्राईवेसी नहीं होती। मेल तो सबसे नंगा खेल होता है।
प्राईवेसी तो चिट्ठी के माध्यम से ही होती है। उन्होंनेकहा कि इंदू स्वामी से हमने कभी इस्तीफा नहीं मांगा, हमने तो उन्हें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। जब प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, तो इंदू गोस्वामी घर पर बैठी हुई थी। किसी ने उनकी सिफारिश भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि इंदू गोस्वामी पुरानी कार्यकर्ता है और उन्होंने पार्टी के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि कुछ हल्का फुल्का मनमुटाव होता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं की त्यागपत्र दे दिया जाए। उ्नहोंने कहा कि इंदू गोस्वामी ने केवल पद से इस्तीफा दिया है बाकी पार्टी के लिए वो अब भी काम कर रही है और आगे भी करती रहेंगी।