Edited By kirti, Updated: 05 Jul, 2019 12:27 PM
पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव घगवां में एक 48 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस थाना इंदौरा के अतिरिक्त प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक इंदौरा के गांव घगवां में अमर सिंह के पास काफी समय से रहता था तथा खेती-बाड़ी आदि का काम करता था। अमर...
इंदौरा : पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव घगवां में एक 48 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस थाना इंदौरा के अतिरिक्त प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक इंदौरा के गांव घगवां में अमर सिंह के पास काफी समय से रहता था तथा खेती-बाड़ी आदि का काम करता था। अमर सिंह ने बताया कि आज जब वह खेतों में काम कर रहा था तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बेसुध हो गया।
उसे इलाज के लिए इंदौरा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया । डॉक्टरों के मुताबिक मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सी.आर.पी.सी.174 के तहत मामला दर्ज करके शव को पोस्टमाटम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को इस बारे सूचित कर दिया गया है। मृतक की पहचान ओंकार सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव भराड़ी, तहसील सिहुंता,जिला चम्बा के रूप में हुई है।