Edited By Kuldeep, Updated: 06 Apr, 2019 10:43 PM
शनिवार रात लगभग 9 बजे तक चलने वाली धूल भरी आंधी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहिया सहित अन्य वाहन चालकों को भी धूल भरी आंधी में सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं आधी के चलते लगभग मौकी, घण्डरां, मलाहड़ी, सुरड़वां, पनियाला व...
इंदौरा (अजीज ): शनिवार रात लगभग 9 बजे तक चलने वाली धूल भरी आंधी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहिया सहित अन्य वाहन चालकों को भी धूल भरी आंधी में सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं आधी के चलते लगभग मौकी, घण्डरां, मलाहड़ी, सुरड़वां, पनियाला व ठाकुरद्वारा सहित लगभग 3 दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत सेवा ठप्प होने की सूचना है। जिससे रोगियों, जच्चा व बच्चा वर्ग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आम के पेड़ों पर लगे नये अंकुर के झड़ जाने से व्यापारियों द्वारा काफी घाटे का अनुमान लगाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान-माल के नुक्सान की कोई भी सूचना नहीं मिली है।