Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Dec, 2017 05:48 PM
भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सभा की 2 दिवसीय बैठक घुमारवीं की सेऊ पंचायत के गांव भदरोग में हुई....
कलरी: भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सभा की 2 दिवसीय बैठक घुमारवीं की सेऊ पंचायत के गांव भदरोग में हुई, जिसमें प्रदेश के 11 जिलों के 55 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भगत राम पटियाल ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त सदस्यता लक्ष्य के अनुसार भारतीय किसान संघ इस वर्ष 70600 नए सदस्य बनाएगा। यह सदस्यता अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। वहीं इस मौके पर सभी जिला इकाइयों को 15 फरवरी तक ग्राम समितियों का गहनतापूर्वक गठन करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
कुल्लू से बनाए जाएंगे 10 हजार हजार
पटियाल ने बताया कि प्रदेश में जिला बार सदस्य लक्ष्य इस प्रकार तय किए गए जिसमें जिला कुल्लू से 10 हजार, चम्बा से 5 हजार, कांगड़ा से 10 हजार, सिरमौर से 5 हजार, हमीरपुर से 7 हजार, लाहौल-स्पिति से 5 हजार, शिमला से 10 हजार, सोलन से 3 हजार, बिलासपुर से 8 हजार, किन्नौर से 1 हजार, मंडी जिला से 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्तावों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस दौरान विशेषत: एग्रो केमिकल के प्रयोग पर नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग सरकार से की गई। किसानों की आय में किस तरह से वृद्धि हो उस विषय पर भारतीय कृषि अनुसंधान आर्थिकी शोध संस्थान के संयोजक डा. जय देव एवं नौणी विश्वविद्यालय के आफिसर सोमदेव ने प्रांत प्रतिनिधि सभा को विभिन प्रकार की जानकारियां दी।