Edited By Vijay, Updated: 08 Jun, 2022 11:53 PM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में 2 निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह भाजपा में शामिल हो गए। प्रकाश राणा इस समय जोगिंद्रनगर और होशियार सिंह देहरा से निर्दलीय विधायक के रूप में चुनकर विधानसभा आए हैं।
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में 2 निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह भाजपा में शामिल हो गए। प्रकाश राणा इस समय जोगिंद्रनगर और होशियार सिंह देहरा से निर्दलीय विधायक के रूप में चुनकर विधानसभा आए हैं। दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने विधायकों को पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
विधायकों के साथ इन्होंने भी ज्वाइन की भाजपा
दोनों विधायकों के साथ जसवंत ठाकुर और राकेश जम्वाल सहित अन्य अन्यों ने भी भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उधर, संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा के निर्णय का स्वागत है। विधायक के भाजपा में शामिल होने से पार्टी का कुनबा बढ़ेगा। उधर, जोगिंद्रनगर भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज जम्वाल ने कहा कि पार्टी ने सोच-समझकर ही इस बारे में निर्णय लिया है। इससे जहां भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
उठ सकते हैं विरोध के स्वर
2 निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के भीतर विरोध के स्वर उठ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों विधायक भाजपा के दिग्गज नेताओं को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। प्रकाश राणा ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर तथा होशियार सिंह ने देहरा से पूर्व मंत्री रविंद्र रवि को पराजित किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here