Independence Day पर हिमाचल की सीमाओं पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा

Edited By Ekta, Updated: 15 Aug, 2019 09:53 AM

independence day

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुलिस व सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के बाद से चम्बा सहित कांगड़ा जिला पुलिस पहले ही सतर्क है। इसके साथ...

श्मिला (राक्टा): स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुलिस व सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के बाद से चम्बा सहित कांगड़ा जिला पुलिस पहले ही सतर्क है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। थाना और चौकी स्तर पर नाकाबंदी की जा रही है। इसी तरह राज्य की सीमाओं पर पुलिस जवानों द्वारा निरंतर पैट्रोलिंग की जा रही है।

इसके अलावा राज्य की विद्युत परियोजनाओं और शक्तिपीठों सहित अन्य स्थानों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा है। पुलिस मुख्यालय से सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को भी उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने को कहा गया है। यही नहीं, जिला पुलिस अधीक्षकों को स्कूलों व मंदिरों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। 

प्रवेश द्वारों पर चौकसी बढ़ी

प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। होटलों व सराय सहित अन्य स्थानों पर भी पुलिस और गुप्तचर विभाग नजर बनाए हुए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!