Edited By Vijay, Updated: 30 Aug, 2018 06:50 PM
इंडियन टैक्नोमैक कंपनी के 6,000 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े के मामले में सी.आई.डी. ने 5वीं गिरफ्तारी की है। सी.आई.डी. ने कंपनी के फाइनांस सैक्रेटरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पांवटा साहिब: इंडियन टैक्नोमैक कंपनी के 6,000 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े के मामले में सी.आई.डी. ने 5वीं गिरफ्तारी की है। सी.आई.डी. ने कंपनी के फाइनांस सैक्रेटरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वीरवार को सी.आई.डी. ने आरोपी को पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया, जहां से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मिश्रवाला में इंडियन टैक्नोमैक कंपनी में करीब 6,000 करोड़ रुपए का फ र्जीवाड़ा हुआ है। इसकी जांच स्टेट सी.आई.डी. कर रही है। इस मामले में पहले भी सी.आई.डी. ने कंपनी के 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अब 28 अगस्त को कंपनी के फाइनांस सैक्रेटरी हिमांशु गोयल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
कंपनी के तैयार करता था बिल
बताया जा रहा है कि हिमांशु गोयल बिल तैयार करता था, जिसके आधार पर विभिन्न बैंकों से करोड़ों रुपए का लोन लिया गया। इस मामले में सी.आई.डी. द्वारा सबसे पहले कंपनी के डायरैक्टर विनय कुमार व ए.जी.एम. विवेक गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्टेट सी.आई.डी. के ए.डी.जी. अशोक तिवारी ने बताया की इंडियन टैक्नोमैक कंपनी के फर्जीवाड़े के मामले में एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।