Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Mar, 2018 11:18 AM
मशहूर फिल्म स्टार जितेंद्र पर उनकी रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शिमला के महिला थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। हालांकि यह मामला 1971 का है। जब वो 18 साल की थी और जितेंद्र करीब 28 साल के थे।
शिमला: मशहूर फिल्म स्टार जितेंद्र पर उनकी रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शिमला के महिला थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। हालांकि यह मामला 1971 का है। जब वो 18 साल की थी और जितेंद्र करीब 28 साल के थे। अपनी फिल्म की शूटिंग दिखाने के बहाने जितेंद्र उसे शिमला ले आए। रिश्तेदार होने की वजह से महिला के पिता ने जितेंद्र को उसे साथ ले जाने की इजाजत दे दी। रात को शिमला के एक होटल में नशे में धुत्त जितेंद्र ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
पीड़ित महिला का लिखा है कि इतने साल तक वो अपने माता-पिता की वजह से चुप रही है लेकिन अब उनकी मृत्यु के बाद उसने शिकायत करने का फैसला किया। महिला ने शिकायत पत्र भेज जितेंद्र पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। वहीं महिला शिमला आने और मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान जल्द देगी। शिकायत पत्र की सच्चाई की जांच करने के बाद महिला थाना न्यू शिमला में जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित महिला के साथ पुलिस लगातार संपर्क में है।