CM ऑफिस में IPS संजय कुंडू का बढ़ा कद, जानने के लिए पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2018 10:37 PM

increased height of ips sanjay kundu in cm office

वर्ष 1989 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू का कद बढ़ गया है। इसके तहत आई.पी.एच., लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पुलिस अधिकारियों के तबादले, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिक और आयुर्वेद विभाग से संबंधित...

शिमला: वर्ष 1989 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू का कद बढ़ गया है। इसके तहत आई.पी.एच., लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पुलिस अधिकारियों के तबादले, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिक और आयुर्वेद विभाग से संबंधित फाइलें एवं कैबिनेट मैमोरैंडम संजय कुंडू के माध्यम से जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इस आशय संबंधी आदेश वीरवार देर शाम को जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में फाइलों के साथ कैबिनेट मैमोरैंडम को भेजने का एक तय माध्यम है, इसे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के माध्यम से आगे भेजा जाता है। अब मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी के साथ अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू के दायित्व को तय कर दिया गया है।

संजय कुंडू को पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद क्वालिटी कंट्रोल के साथ-साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं की निगरानी का दायित्व सौंपा था और बाद में विजीलैंस के प्रधान सचिव का दायित्व भी उनको सौंपा गया है। इस तरह दोनों वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी डा. श्रीकांत बाल्दी और वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी संजय कुंडू के बीच तालमेल बिठाने के लिए उनके दायित्वों को स्पष्ट कर दिया गया है ताकि किसी तरह के विरोधाभास की स्थिति पैदा न हो, साथ ही जिस उद्देश्य से ये नियुक्तियां की गई हैं, वे भी सिरे चढ़ सकें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!