Edited By Ekta, Updated: 04 Apr, 2019 10:17 AM
आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को पटियाला हाऊस कोर्ट में उपस्थित हुए। वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में सी.बी.आई. की गवाही शुरू हुई। इस मामले में...
नई दिल्ली/शिमला (ब्यूरो): आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को पटियाला हाऊस कोर्ट में उपस्थित हुए। वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में सी.बी.आई. की गवाही शुरू हुई। इस मामले में विशेष जज अरुण भारद्वाज ने वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और 9 अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप तय कर दिए थे। उनको 3 से 5 अप्रैल तक होने वाली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होने की कहा गया था।
सी.बी.आई. ने वीरभद्र सिंह के रामपुर स्थित पुश्तैनी महल पर छापेमारी टीम में शामिल रहे अधिकारी का बयान दर्ज करवाया। मामले की सुनवाई 4 व 5 अप्रैल को भी जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि यह मामला 10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। पटियाला हाऊस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज के समक्ष सी.बी.आई. के अधिवक्ता ने वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी के मौके पर 2017 में उनके महल पद्म पैलेस पर छापेमारी करने गई टीम में शामिल रहे तरुण शर्मा का बयान दर्ज करवाया।