Edited By Ekta, Updated: 26 May, 2019 10:02 AM
ऊना विधानसभा क्षेत्र गगरेट के अंतर्गत गांव अम्बोआ में एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान डंगोह निवासी अभिषेक (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने दोस्त के पास से शनिवार रात 9 बजे के करीब अपने घर डंगोह की...
गगरेट (दीपक): ऊना विधानसभा क्षेत्र गगरेट के अंतर्गत गांव अम्बोआ में एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान डंगोह निवासी अभिषेक (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने दोस्त के पास से शनिवार रात 9 बजे के करीब अपने घर डंगोह की तरह निकला लेकिन रास्ते मे अम्बोआ के पास एक कॉजवे पर उसकी स्कूटी का संतुलन खो गया जिस वजह से वो सड़क से नीचे गिर गया।
पूरी रात अभिषेक का शव नीचे गिरा रहा। किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी। जब लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी तो उन्होंने मौके पर घटनास्थल पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच की। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की छानबीन जारी है।