अम्ब-ऊना हाईवे पर हादसा: स्कूटी-बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत

Edited By kirti, Updated: 15 Apr, 2019 04:55 PM

incident on una highway

अम्ब-ऊना हाइवे पर नंदपुर में हुई सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब 1:45 बजे अम्ब ऊना हाइवे पर पड़ते नंदपुर में एक...

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना हाइवे पर नंदपुर में हुई सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब 1:45 बजे अम्ब ऊना हाइवे पर पड़ते नंदपुर में एक बाइक व स्कूटी में आमने सामने से टक्कर हो गई। इस सडक हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनहें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया लेकिन डाक्टर ने स्कूटी चालक को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान मनीष कुमार उर्फ लाडी (29) पुत्र अशोक कुमार निवासी नंदपुर के रुप में हुई है।

वह मेहनत व मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। ग्राम पंचायत प्रधान रंजना देवी का कहना है कि मनीष कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी व अढाई साल की नन्ही बेटी को छोड़ गया है। वहीं बाइक चालक अमित ठाकुर पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बडूहा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया है। सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!