जंगल में घास काटने गए दंपति के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पत्नी की मौत-पति घायल

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2018 05:39 PM

incident occurred with couple in forest death of wife husband injured

उपमंडल करसोग की मैहड़ी पंचायत मे बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जगंल मे घास काटने गए दंपति पर अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे, जिसमे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका पति घायल हो गया।

करसोग: उपमंडल करसोग की मैहड़ी पंचायत मे बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जगंल मे घास काटने गए दंपति पर अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे, जिसमे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका पति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया गया जबकि घायल पति को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

सिर पर पत्थर लगने से खाई में जा गिरी महिला

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह के समय उक्त पति-पत्नी घर से कुछ दुरी पर गदौही जंगल में घास काटने गए थे कि तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे, जिससे महिला के सिर मे गंभीर चोट लगने के कारण वह करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई व मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान चांद कुमारी (35) पत्नी मणि चंद गांव टिकरी डाकघर मैहड़ी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान मणि चंद पुत्र बालक राम के रूप में हुई है।

मृतका के परिजनों को दी 10,000 रुपए राहत राशि

घायल व्यक्ति व मृतका के शव को करसोग अस्पताल लाया गया, जहां से घायल व्यक्ति को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं महिला के शव को पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया गया। प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को 10,000 व घायल को 5,000 रुपए फौरी राहत के रूप में दिए गए। डी.एस.पी. करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टी की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!