Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2018 09:59 PM
रोहतांग दर्रे के पास बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से युवा पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।
मनाली: रोहतांग दर्रे के पास बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से युवा पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक सैलानी अपने 2 साथियों के साथ मनाली से रोहतांग की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल (28) बाइक (एच.पी. 58-3787) में रोहतांग की ओर जा रहा था कि राहनीनाला के पास दुर्घटना हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनाली थाना के प्रभारी अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलैंस को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के दोस्त भी मनाली आ रहे हैं, उनसे ही मृतक के घर की सही जानकारी मिल सकती है।