Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2018 06:41 PM
औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक उद्योग में कार्यरत एक कामगार की बुधवार रात्रि ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक सरिया उद्योग में बुधवार रात उत्पादन का कार्य चला हुआ था।
गगरेट (बृज): औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक उद्योग में कार्यरत एक कामगार की बुधवार रात्रि ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक सरिया उद्योग में बुधवार रात उत्पादन का कार्य चला हुआ था। उद्योग में स्क्रैप को पिघलाया जा रहा था कि उद्योग में क्रेन आप्रेट कर रहा चौहाल (पंजाब) निवासी 50 वर्षीय सतपाल सिंह दुर्घटना का शिकार होकर क्रेन से नीचे आ गिरा। उसने क्रेन से खौलते तरल लोहे के जिस बर्तन को उठाया था वह भी नीचे गिर गया। जमीन पर गिरने से सतपाल के सिर पर गहरी चोट लग गई जबकि खौलता हुआ तरल लोहा उसकी टांगों पर आ गिरा। जब तक उसके साथी उसे उठाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उद्योग प्रबंधन के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उद्योग प्रबंधन के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।