चंद घंटों में अधिकारियों के तबादला आदेश संशोधित, जानिए कौन कहां शिफ्ट

Edited By Ekta, Updated: 08 Mar, 2019 10:55 AM

in a few hours officers transferred orders

सरकार में प्रशासनिक स्तर पर किए जाने वाले अधिकारियों के तबादला आदेश अब चंद घंटों के भीतर ही संशोधित होने लगे हैं। इसी कड़ी के तहत गुरुवार को पहले सरकार की तरफ से आई.ए.एस. अधिकारी राखिल कहलों को धर्मशाला में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पद से हिमाचल...

शिमला (कुलदीप): सरकार में प्रशासनिक स्तर पर किए जाने वाले अधिकारियों के तबादला आदेश अब चंद घंटों के भीतर ही संशोधित होने लगे हैं। इसी कड़ी के तहत गुरुवार को पहले सरकार की तरफ से आई.ए.एस. अधिकारी राखिल कहलों को धर्मशाला में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पद से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव पद पर तबदील किया और चंद घंटे बाद उन्हें एम.डी. कम सी.ई.ओ. धर्मशाला स्मार्ट सिटी पद का दायित्व सौंपा गया, जो इस पद के अतिरिक्त दायित्व से आई.ए.एस. अधिकारी कदम संदीप बसंत को भारमुक्त करेंगी। अब एच.ए.एस. अधिकारी एकता काप्टा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा एच.ए.एस. अधिकारी अश्विनी राज शाह को धर्मशाला में मुख्यमंत्री विशेष सचिव पद का जिम्मा सौंपा है। शाह को इससे पहले निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर से बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा डिवीजन के पद पर तबदील किया गया था। सरकार ने इसके अलावा ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. व आई.ए.एस. अधिकारी आशुतोष गर्ग को निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर का दायित्व सौंपा है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

उमेश कुमार शर्मा हिमुडा के सी.ई.ओ.

सरकार ने हिमुडा में चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात उमेश कुमार शर्मा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) के पद पर तैनाती दी है। उन्हें यह नियुक्ति नियमित आधार पर दी गई है। इस दौरान उनको 37,400-67,000 रुपए प्लस 10,000 रुपए ग्रेड-पे का लाभ मिलेगा। आई.एफ.एस. अधिकारी के.एस. ठाकुर चीफ कंजरवेटर ऑफ फोरैस्ट के पद से अतिरिक्त प्रधान चीफ कंजरवेटर ऑफ फोरैस्ट के पद पर पदोन्नत किया है। वर्ष, 1987 बैच के आई.एफ.एस. अधिकारी को पदोन्नत करने संबंधी अधिसूचना वन विभाग की तरफ से जारी कर दी गई है।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!