यहां सड़कों पर दौड़ रहीं अवैध निजी वोल्वो बसें

Edited By kirti, Updated: 25 May, 2019 11:42 AM

illegal private volvo buses

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बाहरी राज्यों से आने वाली अवैध निजी वोल्वो बसों ने एक बार फिर से अपना कब्जा करना शुरू कर दिया है। हर दिन अधिक संख्या में बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें यात्रियों को लेकर धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंच रही हैं परंतु उन्हें रोकने...

धर्मशाला : पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बाहरी राज्यों से आने वाली अवैध निजी वोल्वो बसों ने एक बार फिर से अपना कब्जा करना शुरू कर दिया है। हर दिन अधिक संख्या में बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें यात्रियों को लेकर धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंच रही हैं परंतु उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। धर्मशाला में बाहरी राज्यों की अत्यधिक मात्रा में अवैध निजी वोल्वो बसों के पहुंचने पर एच.आर.टी.सी. के अधिकारियों व टैक्सी यूनियन ने आर.टी.ओ. कांगड़ा पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

दिन-प्रतिदिन निजी वोल्वो बसों की बढ़ रही संख्या के कारण यहां के टैक्सी चालकों को अॢथक नुक्सान झेलना पड़ रहा है। उक्त बसें यात्रियों को जगह-जगह पर बिठा रही हैं। हालांकि निजी वोल्वो बसों से परेशान निगम के अधिकारियों ने भी आर.टी.ओ. कांगड़ा के पास लिखित शिकायत दर्ज की है, लेकिन अभी तक उक्त बसों पर आर.टी.ओ. की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले आर.टी.ओ. कांगड़ा ने निजी वोल्वो बस आप्रेटरों को चेतावनी थी कि जब भी उनकी बस धर्मशाला बस अड्डे पहुंचती है, तो उसी समय आर.टी.ओ. कार्यालय आकर उन्हें लॉग बुक में एंट्री करवाना और वापस जाते समय उक्त लॉग बुक पर आर.टी.ओ. के हस्ताक्षर करवाने अनिवार्य किए गए थे। यदि निजी वोल्वो बस आप्रेटर ऐसा नहीं करते हैं तो आर.टी.ओ. कांगड़ा द्वारा उनके रूट परमिट रद्द करने की बात भी कही गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!