विक्रमादित्य सिंह के आरोपों का IGMC के MS ने दिया जवाब, जानिए क्या बोले

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2019 05:10 PM

igmc s ms gave answer to vikramaditya singh s allegations

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में दीवारों पर हो रहे पेंट को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा अस्पताल पर भगवाकरण का आरोप लगाने के जवाब में अस्पताल के एम.एस. डा. जनक राज ने इसे...

शिमला (राजीव): हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में दीवारों पर हो रहे पेंट को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा अस्पताल पर भगवाकरण का आरोप लगाने के जवाब में अस्पताल के एम.एस. डा. जनक राज ने इसे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह का सम्मान करने की बात कही है। उन्होंने विधायक के बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि अस्पताल का भगवाकरण नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार के दिशा-निर्देश पर दीवारों की पुताई की जा रही है।

अस्पताल पर की जा रही राजनीति दर्शाती है विधायक की सोच

उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोई भी डॉक्टर रंग, जाति और समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करता है बल्कि यहां मानवता के आधार पर ही जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर विधायक का सम्मान करते हैं लेकिन अस्पताल पर की जा रही राजनीति उनकी सोच को दर्शाती है।

तिरंगे का सम्मान करने का दिया जा रहा संदेश

उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो रंग किया जा रहा है उसमें तीन रंग किए जा रहे हैं हरा, भगवा और सफेद जो राष्ट्रीय तिरंगे का भी प्रतीक है और अस्पताल प्रशासन इन रंगों की दीवारों में पुताई कर एक ओर जहां तिरंगे का सम्मान करने का संदेश दे रहा है, वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को भी दर्शाया जा रहा है ताकि अस्पताल आने वाले जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनायों का लाभ मिल सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!