Edited By Ekta, Updated: 30 Dec, 2018 12:58 PM
सोलन के सपरून क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी डा. शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पंकज शर्मा के तौर पर हुई...
सोलन (अमित डोभाल): सोलन के सपरून क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी डा. शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पंकज शर्मा के तौर पर हुई है। यह व्यक्ति सोलन के सपरून क्षेत्र में रहता था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने जहर खाया है और उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लगाया गया है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे आई.जी.एस.सी. शिमला रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक मूल तौर पर हमीरपुर का रहने वाला था।