हिम्मत है तो पार्टी चिन्ह पर करवाए आगामी नगर निगम चुनाव : राठौर

Edited By prashant sharma, Updated: 11 Jan, 2021 05:17 PM

if you have courage get municipal corporation elections done on party symbol

नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी, शिमला, कांगड़ा, चंबा, ऊना और सोलन जिले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है।

शिमला (योगराज) : नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी, शिमला, कांगड़ा, चंबा, ऊना और सोलन जिले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। कहा है कि नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भाजपा से ज्यादा समर्थन मिला है। साथ ही कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनाव के नतीजे आने के बाद लोगों में भर्मित बयानबाजी करके जोड़तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया है व सरकार को आगामी नगर निगम के चुनाव को भी पार्टी चिन्ह पर कराने की चुनौती दी है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार ने पंचायती राज चुनावों को सुनियोजित तरीके से प्रभावित किया है। पहले रोस्टर को प्रभावित किया गया और भाजपा मंडल ने जो लिस्ट दीपकमल से भेजी उसी पर सरकार ने अमल में लाया है। स्थानीय निकायों के चुनाव पिछले कल हुए जिनके परिणाम देर रात्रि तक आए। जिसके बाद बीजेपी के नेताओं ने गलत जानकारी देना शुरू कर दिया और कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर काबिज होने की गलत जानकारी दी जा रही है, बीजेपी झूठ बोल रही है। राठौर ने कहा कि रामपुर ठियोग नारकंडा, चौपाल नगर पंचायत में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है। शिमला में 8 में से 6 और जोगिन्दर नगर में पूर्ण बहुमत से जीते है। इसी तरह जहां कांग्रेस की हार हुई है वह कम अंतर से हुई है। 

राठौर ने कहा कि जो उम्मीदवार भाजपा समर्थित नही थे, उन्हें भी बीजेपी में शामिल करने की होड़ चल पड़ी है। जहां निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं वहां भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ही मत मिला है। भाजपा पंचायत के चुनावों को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। अगर भाजपा में हिम्मत है तो नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्हों पर होनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!