Edited By prashant sharma, Updated: 31 Jan, 2021 11:31 AM
पंचायत तकनीकी सहायक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश कुमार ने यहां जारी प्रेस ब्यान में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार तकनीकी सहायकों की पदोन्नति न करके तकनीकी सहायकों से घोर अन्याय कर रही है।
गग्गल (अनजान) : पंचायत तकनीकी सहायक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश कुमार ने यहां जारी प्रेस ब्यान में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार तकनीकी सहायकों की पदोन्नति न करके तकनीकी सहायकों से घोर अन्याय कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले तकनीकी सहायकों को वेतन जिला परिषद के माध्यम से मिलता था लेकिन अब सरकार ने यह वेतन मनरेगा के माध्यम से देने का फरमान जारी किया है जोकि तकनीकी सहायकों को स्वीकार नहीं है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के माध्यम से वेतन में भारी परेशानियां आएंगी। उन्होंने मांग की है कि उन्हें वेतन पहले की भांति जिला परिषद के माध्यम से ही दिया जाए तथा शीघ्र तकनीकी सहायकों को जे.ई. के पदों पर पदोन्नत किया जाए। संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर एक महीने में उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो तकनीकी सहायक आंदोलन का बिगुल बजा देंगे।