धृतराष्ट्र की बात धूमल को कहते तो शायद लोग मानते और स्वीकारते : कांग्रेस

Edited By prashant sharma, Updated: 10 Nov, 2020 01:20 PM

if dhumal had said dhritarashtra people might have accepted  congress

सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर व महासचिव जोगिंद्र ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों द्वारा की जा रही अनाप-शनाप बयानबाजी का जवाब देते हुए कहा है

सुजानपुर : सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर व महासचिव जोगिंद्र ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों द्वारा की जा रही अनाप-शनाप बयानबाजी का जवाब देते हुए कहा है कि धृतराष्ट्र की परिभाषा उनके नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बेहतर बता सकते हैं। अगर धृतराष्ट्र की बात धूमल पर कही होती तो शायद लोग इसको स्वीकारते भी और यकीन भी करते। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जब से अनुराग ठाकुर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बने हैं, तब से देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो गया है। देश की अर्थव्यवस्था संभल नहीं रही है। अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए कोई प्रोजेक्ट मंजूर नहीं कर पाए हैं और न ही किसी तरह की आर्थिक मदद हिमाचल को दे पाए हैं और अब केंद्र में राज्य मंत्री होने के बावजूद आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का उद्घाटन करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने हैरानी जताई कि धौलासिद्ध परियोजना में सैंकड़ों लोगों की उपजाऊ जमीन जा रही है जिसकी एवज में मुआवजे के अलावा परियोजना प्रबंधन की ओर से सुजानपुर में पक्के खोखे बनाने के लिए 62 लाख रूपए का बजट दिया गया है। खोखे निर्माण के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार में जमीन अधिग्रहण संबंधी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। अब इसका श्रेय भी सांसद अनुराग ठाकुर व भाजपा के लोग लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा को सच का आइना दिखाया जाता है तो उससे सबक लेने की बजाय भाजपा के लोगों को मिर्ची लग जाती है। उन्होंने भाजपा के लोगों से सवाल किया कि बीते 3 सालों में प्रदेश या केंद्र सरकार की ओर से करवाया एक काम बता दें, वे बताएं कि 3 सालों में कितने प्रोजेक्ट सुजानपुर के लिए स्वीकृत हुए। उन्होंने तंज कहते हुए कहा कि भाजपा के लोग चश्मे का नंबर बदलकर भी विकास ढूंढेंगे, तब भी भाजपा सरकारों के विकास कार्य नहीं दिखेंगे, क्योंकि अंधभक्तों के नेता ख्याली पुलाव बनाते हैं और सब्जबाग दिखाने के ही आदि हैं, जिसमें अपने स्वार्थों के चलते अंधभक्त भी घुल-मिल गए हैं और जनता की समस्याओं की इन्हें कोई फ़िक्र नहीं है। उन्होंने भाजपा के लोगों को नसीहत दी कि दूसरों पर दोषारोपण कर अपना खून जलाने की बजाय अपने गिरेबान में झांके, ताकि सच्चाई से अवगत हों सकें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!