Edited By kirti, Updated: 27 Aug, 2018 12:57 PM
एक माह में जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का सुधार नहीं किया गया तो ऊना जनहित मोर्चा धरना-प्रदर्शन करेगा। पहले चरण में ऊना में धरना दिया जाएगा और फिर भी सुधार न होने पर शिमला में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि इस बारे...
ऊना : एक माह में जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का सुधार नहीं किया गया तो ऊना जनहित मोर्चा धरना-प्रदर्शन करेगा। पहले चरण में ऊना में धरना दिया जाएगा और फिर भी सुधार न होने पर शिमला में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि इस बारे में सी.एम.ओ. ऊना को 27 अगस्त को पत्र दिया जाएगा। यदि व्यवस्थाएं पटरी पर न आईं तो अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में अस्पताल परिसर में धरना दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो डी.सी. कार्यालय व शिमला तक धरना देने से इस बार भी परहेज नहीं होगा। भनोट ने कहा कि अस्पताल में 24 डाक्टरों के पद हैं, लेकिन अभी भी केवल 19 डाक्टर कार्यरत हैं। 5 पद रिक्त चल रहे हैं। आपातकाल सेवाओं को बेहतर चलाने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। इंडोर रोगियों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पर्ची कटवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
अनेक उपकरण अस्पताल में वर्षों से खराब पड़े हैं और कुछ उपकरणों का प्रयोग नहीं हो रहा है। आई.सी.यू. वार्ड व एमरजैंंसी वार्ड में सीलन है। अस्पताल में रोगियों के तीमारदारों के बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। हड्डी रोग के रोगियों के आप्रेशन के कार्य में आने वाले उपकरण खराब पड़े हैं।