COVID-19 : हिमाचल में तब्लीगी जमात व संपर्क में आए 58 नए लोगों की पहचान

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2020 08:55 PM

identified 58 new people in himachal

पुलिस ने बीते 24 घंटों में तब्लीगी जमात व उनके संपर्क में आए 58 नए लोगों की पहचान की है, ऐसे में अब तक प्रदेश में 684 तब्लीगी जमात के लोगों व उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

शिमला (ब्यूरो): पुलिस ने बीते 24 घंटों में तब्लीगी जमात व उनके संपर्क में आए 58 नए लोगों की पहचान की है, ऐसे में अब तक प्रदेश में 684 तब्लीगी जमात के लोगों व उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इनमें 333 जमाती और 351 उनके संपर्क में आने वाले लोग शामिल हैं। इसके साथ ही सीआईडी द्वारा भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

तब्लीगी जमात से जुड़े 97 लोगों के खिलाफ 20 एफआईआर

प्रदेश में अब तब्लीगी जमात से जुड़े 97 लोगों के खिलाफ 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं जबकि 11 को गिरफ्तार किया गया है। ट्रैवल हिस्ट्री और जानकारी छुपाने के आरोप में ये मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस जिला बद्दी में तब्लीगी जमाती व उनके संपर्क में आए सबसे अधिक 211 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसी तरह बिलासपुर में 16, चम्बा में 106, कांगड़ा में 92, मंडी में 25, शिमला में 27, सिरमौर में 168 और जिला ऊना में 39 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। बीते दिन तब्लीगी जमातियों व उनके संपर्क में आए लोगों का आंकड़ा 626 था।

24 घंटों में 53 केस दर्ज, 42 को किया गिरफ्तार

बीते 24 घंटों में पुलिस विभाग ने कफ्र्यू और लॉकडाऊन उल्लंघन के 53 केस दर्ज करते हुए 42 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जिला बद्दी में 4 केस दर्ज करके 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसी तरह बिलासपुर में 5 केस और 2 गिरफ्तार, कांगड़ा में 13 केस और 4 अरैस्ट, किन्नौर में 2 केस और 14 गिरफ्तार, कुल्लू में 2 केस और 1 अरैस्ट, मंडी में 4, शिमला में 12 केस और 6 गिरफ्तार, सिरमौर में 3 केस और 5 अरैस्ट, सोलन में 3 केस और 3 गिरफ्तार, ऊना में 3 केस और 4 अरैस्ट तथा जिला हमीरपुर में 2 केस दर्ज किए गए हैं। अब तक प्रदेश में आदेशों के उल्लंघन पर 630 एफ.आई.आर. दर्ज करके 519 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

33 वाहन जब्त, 54100 रुपए वसूला जुर्माना

इसी तरह बीते 24 घंटों में 33 वाहनों को जब्त करते हुए 54,100 रुपए का जुर्माना प्राप्त किया गया है। अब तक प्रदेश में 440 वाहन जब्त करते हुए 495700रु पए का जुर्माना प्राप्त किया जा चुका है। सबसे अधिक 111 वाहन जिला ऊना में जब्त किए गए हैं जबकि सबसे अधिक 137700 रु पए का जुर्माना जिला मंडी में प्राप्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!