Edited By kirti, Updated: 02 Mar, 2019 02:40 PM
पांवटा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की पहले बेरहमी से पिटाई की फिर जबरन जहर खिलाया। जिसे देर रात निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गय़ा। मामला काउपमंडल शिलाई का है।
पांवटा साहिब(रोबिन): पांवटा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की पहले बेरहमी से पिटाई की फिर जबरन जहर खिलाया। जिसे देर रात निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गय़ा। मामला काउपमंडल शिलाई का है। आरोप है कि महिला को पहले कमरे में बंद रखा और बाद में उसे कोई जहरीला पदार्थ खिलाने का प्रयास कर जान से मारने की कोशिश की गई। उसका कहना है कि उसके पति ने उसके साथ बंद कमरे में जमकर मारपीट की और ससुर ने भी उसका साथ दिया। गनीमत यह रही कि समय रहते परिजनों को इस बात का पता लग गया।
हालांकि अब महिला की हालत स्थिर है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पांवटा साहिब पुलिस थाना के अनुसार पुलिस महिला के बयान दर्ज कर रही है, इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए ड्यूटी पर तैनात डा. कमल पाशा ने बताया कि बकरास पंचायत से घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है।