किन्नौर महोत्सव में हुआ महानाटी का आयोजन, एक साथ झूमे सैंकड़ों लोग (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 31 Oct, 2019 04:17 PM

हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला किन्नौर अपनी अनूठी और अलग संस्कृति और परंपरा के लिए देश-विदेश में अलग पहचान बनाए है। इसकी महत्ता को बनाये रखने व लोगों को इस के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान महानाटी का...

किन्नौर (विशेषर नेगी) : हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला किन्नौर अपनी अनूठी और अलग संस्कृति और परंपरा के लिए देश-विदेश में अलग पहचान बनाए है। इसकी महत्ता को बनाये रखने व लोगों को इस के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान महानाटी का आयोजन किया गया। किन्नौर जिला भर से विभिन्न महिला मंडलो से आई सैकड़ों महिलाओं ने किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और वेशभूषा को परिलक्षित किया।
PunjabKesari

इस दौरान महिलाओ ने किन्नौरी पारम्परिक परिधानों के साथ आभूषणों से सज-धज कर नाटी यानी कायंग का आनंद लिया। इस महानाटी के आयोजन का मकसद किन्नौर की अद्भुत एवं विलुप्त होती संस्कृति और परंपरा को कायम रखना और इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना था।
PunjabKesari

किन्नौर के ज़िलाधीश गोपाल चंद ने बताया चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव को संरक्षित करने और प्रचार प्रसार के लिए महानाटी का आयोजन किया गया। ताकि किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित किया जा सके और लोगो में भी इसके प्रति रुझान बढ़े। 
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!