रोशन मीनार की मानव आकृति गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2019 09:19 PM

human figure of roshan minar recorded in guinness book of world records

संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालु भक्तों द्वारा बनाई गई रोशन मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। मिशन के प्रैस एवं पब्लिसिटी विभाग की प्रभारी राजकुमारी ने बुधवार को बताया कि निरंकारी मिशन को यह सूचना...

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालु भक्तों द्वारा बनाई गई रोशन मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति को गिनीज बुक ऑफ  वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। मिशन के प्रैस एवं पब्लिसिटी विभाग की प्रभारी राजकुमारी ने बुधवार को बताया कि निरंकारी मिशन को यह सूचना गिनीज बुक की रिकॉर्ड मैनेजमैंट टीम द्वारा भेजी गई ई-मेल से प्राप्त हुई है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम 17 नवम्बर, 2018 को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की उपस्थिति में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, जी.टी. रोड समालखा में आयोजित किया गया था। इस मानव आकृति रोशन मीनार को बनाने के लिए 18770 निरंकारी भक्तों ने सहयोग किया था और इसे मिशन के पूर्व सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज को समर्पित किया गया, जो यह चाहते थे कि प्रत्येक निरंकारी भक्त एक प्रकाश स्तम्भ बने और ईश्वरीय ज्ञान के उजाले को विश्व के कोने-कोने तक फैलाए।

25,000 भक्तों ने  दर्ज करवाया था नाम

इस रोशन मीनार की मानव आकृति में भाग लेने के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के निरंकारी भक्त देशभर से आए थे। कुल मिलाकर लगभग 25,000 भक्तों ने अपना नाम दर्ज कराया था। 5 अलग-अलग रंगों वाली पोशाकें पहन कर निरंकारी भक्तों ने रोशन मीनार की आकृति तैयार की थी। मानव आकृति को बनाने के लिए लगभग 5 घंटे का समय लगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!