Edited By prashant sharma, Updated: 24 Jan, 2021 10:50 AM
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों को राहत देते हुए वोल्वो और एसी बसों के किराए में कटौती की है। दिल्ली तथा चंड़ीगढ़ रूट पर चलने वाली वोल्वो तथा एसी बसों में किराए में राहत 28 फरवरी 2021 तक यात्रियों को मिलेगी।
धर्मशाला (तनुज) : हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों को राहत देते हुए वोल्वो और एसी बसों के किराए में कटौती की है। दिल्ली तथा चंड़ीगढ़ रूट पर चलने वाली वोल्वो तथा एसी बसों में किराए में राहत 28 फरवरी 2021 तक यात्रियों को मिलेगी। इन बसों में लॉकडाउन से पहले जो किराया लिया जा रहा था, अब उसी किराए पर सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इसमें मैक्लोडगंज से दिल्ली जाने वाली में वोल्वो बस का किराया 1669 से कम करके 1411 कर दिया है। धर्मशाला से दिल्ली जाने वाली बस में अब किराया 1622 रुपए से कम करके 1373 रुपए कर दिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाल के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन ने यह निर्णय लिया है।
इन रूटों पर यह होगा किराया
रूट पुराना किराया नया किराया
मैक्लोडगंज-दिल्ली 1669 1411
धमज़्शाला-दिल्ली 1622 1373
कांगड़ा-दिल्ली 1531 1301
मैक्लोडगंज-चंडीगढ़ 1021 830
धर्मशाला-चंडीगढ़ 974 792
कांगड़ा-चंडीगढ़ 884 720