बसों की आवाजाही को लेकर एचआरटीसी तैयार

Edited By prashant sharma, Updated: 01 May, 2020 12:27 PM

hrtc ready for the movement of buses

हिमाचल में बसों की आवाजाही को लेकर परिवहन विभाग और निगम पूरी तरह से तैयार है। निगम को सिर्फ सरकार के आदेशों का इंतजार है इसके बाद वाहन दौड़ने शुरू हो जाए

नाहन (सतीश शर्मा) : हिमाचल में बसों की आवाजाही को लेकर परिवहन विभाग और निगम पूरी तरह से तैयार है। निगम को सिर्फ सरकार के आदेशों का इंतजार है इसके बाद वाहन दौड़ने शुरू हो जाए। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए निगम की वर्कशॉप में एचआरटीसी कर्मचारियों की ड्यूटी मास्क तैयार करने में लगा दी है। 3 मई तक प्रदेश में कर्फ्यू लगा हुआ है यदि 3 मई के बाद  कर्फ्यू हटता है तो उस स्थिति में हिमाचल पथ परिवहन निगम तैयार है।

इसके लिए विभाग बसों की सैनिटाइज करने के साथ बैटरियां चार्ज करने और बसों को करीब आधे से एक घंटे तक स्टार्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे समय पर बसों की बैटरियां धोखा न दें। नाहन डिपो में दो दर्जन के करीब बसें बिल्कुल तैयार खड़ी है और स्टाफ भी बिल्कुल तैयार है। स्टाफ की सुरक्षा को लेकर विभाग पहले ही गंभीर है। परिवहन विभाग के नाहन डिपो के साथ साथ  प्रदेश के अन्य डिपो में भी चालकों-परिचालकों के लिए 15 हजार मास्क बनाए जाने हैं। इनमें निगम कर्मियों ने 11 हजार मास्क तैयार कर लिए हैं। बाकी के मास्क बनाने में भी एचआरटीसी कर्मचारी डटे हुए हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये सभी मास्क थ्री लेयर के बनाए जा रहे हैं। ये मास्क निगम की 27 वर्कशॉप में बनाए जा रहे हैं। दो मई तक 15 हजार मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक सबसे अधिक 700 मास्क सुंदरनगर डिपो ने तैयार किए हैं। गौर हो तीन मई 3 प्रदेश में कर्फ्यू और लॉक डाउन लगा हुआ है ऐसे में यदि लॉकडाउन और कर्फ्यू हट जाता है तो महकमे की सेवा तुरंत शुरू हो जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!