HRTC कर्मियों के लैप्स प्रतिपूरक अवकाश होंगे बहाल

Edited By Ekta, Updated: 24 Jul, 2018 12:33 PM

hrtc personnel laps compensatory holidays will be restored

हिमाचल पथ परिवहन निगम के 8 हजार चालक-परिचालकों के पूर्व सरकार में समाप्त किए गए करीब डेढ़ लाख प्रतिपूरक अवकाश अब जल्द बहाल किए जाएंगे। वर्ष, 2015 नवम्बर माह में पूर्व सरकार के समय एच.आर.टी.सी. चालक-परिचालकों के जमा प्रतिपूरक अवकाश को समाप्त किया गया...

शिमला (जय): हिमाचल पथ परिवहन निगम के 8 हजार चालक-परिचालकों के पूर्व सरकार में समाप्त किए गए करीब डेढ़ लाख प्रतिपूरक अवकाश अब जल्द बहाल किए जाएंगे। वर्ष, 2015 नवम्बर माह में पूर्व सरकार के समय एच.आर.टी.सी. चालक-परिचालकों के जमा प्रतिपूरक अवकाश को समाप्त किया गया था जिसके बाद निगम की कर्मचारी यूनियनों ने इसका प्रबल विरोध कर इस निर्णय को काला कानून करार दिया था। पिछले महीने 27 जून को हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन की परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने पूर्व सरकार के समय लिए निर्णय को बहाल करने का मामला उठाया था। 


मंत्री के आश्वासन के बाद अब यह मामला अब बी.ओ.डी. एजैंडे में शामिल किया गया है जिसके चलते इन्हें बहाल करने की उम्मीद जगी है। इसके साथ ही एक वर्ष से लंबित नाइट, ओवर टाइम, डी.ए. व आई.आर. की किस्त को जारी करने को लेकर भी बैठक में निर्णय हो सकता है। एच.आर.टी.सी. की ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा व प्रांतीय अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर का कहना है कि परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद संगठन उनकी मांगों पूरा करने को लेकर आश्वास्त है। 


उन्होंने कहा कि बीते 2 वर्षों से कर्मचारियों में उनके प्रतिपूरक अवकाश को समाप्त करने को लेकर कड़ा रोष था। अब परिवहन मंत्री ने इस काले कानून को समाप्त करने को लेकर यूनियन को आश्वास्त किया है। जयराम सरकार में बनाई गई एच.आर.टी.सी. बी.ओ.डी. की पहली बैठक 25 जुलाई को होना सुनिश्चित की गई है, ऐसे में इस बैठक पर निगम के करीब 8 हजार कर्मचारियों को लंबित देय भत्तों को जारी करने की उम्मीद जगी है। यह बैठक करीब 9 माह के अंतराल के बाद हो रही है ऐसे में इस बैठक को लेकर दस हजार कर्मचारी उनके हित में कई निर्णय होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


ग्रेड-पे व नियमितीकरण की जगी आस
परिवहन निगम के ड्राइवरों की गे्रड-पे व नियमितीकरण को लेकर भी बैठक में निर्णय होने की आस जगी है। परिवहन निगम की बसों में बीते 4 वर्ष से सेवाएं दे रहे चालक उनकी ग्रेड में वृद्धि होने व नियमितीकरण की राह देख रहे हैं। बैठक में जल्द कर्मचारियों को कई और तोहफे मिल सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!