HRTC की आधी बसें चुनाव ड्यूटी पर, लोकल रूट हो सकते हैं प्रभावित, री-शैड्यूल किए रूट

Edited By Ekta, Updated: 15 May, 2019 11:59 AM

hrtc half buses on election duty

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एच.आर.टी.सी.) के करीब 3100 बसों के बेड़े में से 1637 बसें बुधवार से चुनाव ड्यूटी पर भेज दी जाएंगी। निगम की बसें 19 मई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्रों तक लेकर रवाना...

धर्मशाला (सौरभ): लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एच.आर.टी.सी.) के करीब 3100 बसों के बेड़े में से 1637 बसें बुधवार से चुनाव ड्यूटी पर भेज दी जाएंगी। निगम की बसें 19 मई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्रों तक लेकर रवाना होंगी और मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों को वापस लेकर भी आएंगी। एच.आर.टी.सी. बेड़े की करीब आधी बसों के 3 दिन तक चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने से सूबे में कई लोकल रूट प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि प्रदेश और बाहरी राज्यों के लंबे रूटों पर बस सेवा सुचारू रहेगी। 

उधर, परिवहन निगम प्रबंधन का दावा है कि उसनेलोकल रूट री-शैड्यूल कर लिए हैं और आम यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी लेकिन बड़ी संख्या में बसों और परिवहन निगम कर्मियों के चुनाव ड्यूटी पर जाने से खासकर छोटे रूटों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सूबे में निगम के चार मंडलों के तहत कुल 29 डिपो हैं। निगम प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार हमीरपुर मंडल के तहत आने वाले निगम के डिपुओं से सर्वाधिक 604 बसें चुनाव ड्यूटी पर लगाई गई हैं। शिमला मंडल से 474 बसें, धर्मशाला मंडल से 310 बसें और मंडी मंडल से 249 बसें चुनाव ड्यूटी पर भेजी जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!